लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

तुझे अपना बना बैठे (तर्ज: लगन तुझसे लगा बैठे)


तर्ज: लगन तुझसे लगा बैठे


तुझे अपना बना बैठे
जो होगा देखा जाएगा

निछावर कर दिया जीवन
तेरे दर्शन को पाने को
खुद हस्ती हम मिटा बैठें
जो होगा देखा जाएगा

दिया है दिल से जो तुम ने
लिया है दिल से वो हम ने
सुधा-सम विष भी पी बैठें
जो होगा देखा जाएगा

पीये हैं अश्क आँखों से
तुझे पाने की ज़िद में हम
तुझे कर्जा लगा बैठें
जो होगा देखा जाएगा

जगत के रंग से क्या जोड़ें
जो हर पल रंग बदलता है
ये श्यामल रंग लगा बैठें
जो होगा देखा जाएगा

डुबाए या किनारा दे
तेरी मर्ज़ी में हम शामिल
तुझे साहिल बना बैठें
जो होगा देखा जाएगा

कभी दर-दर न भटकें, और
किसी दर पर न जाएँगे
तुझे दर पर बिठा बैठें
जो होगा देखा जाएगा

तेरे चरणों में 'शोभा' है
तुझे पाने की धुन में सुन
अब हम जो रूठ बैठेंगे
अकेला खुद को पाएगा

तू रट ले कृष्णा को बंदे (तर्ज: मुझे है काम ईश्वर से)


तर्ज: मुझे है काम ईश्वर से


तू रट ले कृष्णा को बंदे
जगत को छोड़ जाना है
तू तज दे तृष्णा को बंदे
रिश्तों को तोड़ जाना है

नींद में सोया है बंदे
स्वप्न में खोया है बंदे
सत्य जिसे समझा है बंदे
ये लिपटे झूठ के फंदे
तू मृगतृष्णा को तज बंदे
जग से मुँह मोड़ जाना है

तू रखता एक पग धरणी
करो नहीं दूसरे की आस
निकल जाएगी जब ये श्वाँस
रहे ना तेरे कोई पास
ये काया कुंदना सी बंदे
छार बन छोड़ जाना है

लगा ले बीज भक्ति का
भजन की 'शोभा' कर खेती
तू सींच ले प्रेम जल अश्रु
दे बीज पे भाव की रेती
लगे तरु चंदना के बंदे
महक जग छोड़ जाना है

ध्याले बंशीवाले न दिन-रात (तर्ज: तूने हीरो सो जनम गँवायो)

तर्ज: तूने हीरो सो जनम गँवायो
ध्याले बंशीवाले न दिन-रात
दुःख सगळा कट ज्यासी

मन अभिमानी, बहुत गुमानी
खुद पर ही इतरायो
ठोकर पर जद ठोकर लागी
भाग शरण थारी आयो
दुःख सगळा कट ज्यासी...

दया की सरि हो, दया का सागर
दया थोड़ी बरसावो
दीना के थे नाथ कुहावो
दीना न मत ठुकरावो
दुःख सगळा कट ज्यासी...

तू मेरे मन में, इस जीवन के
कण-कण में बस जावो
श्वाँस-श्वाँस में तेरी भक्ति
ऐसे प्रभु जी रम जावो
दुःख सगळा कट ज्यासी...

इतनी दया तुम करो प्रभु जी
मन विश्वास न टूटे
भक्ति मन में हो या नाहि
जिह्वा से नाम न छूटे
दुःख सगळा कट ज्यासी...

थारे चरण को शरण्यो लीन्यो
तू ही पार लगावे
शोभा क हिवड़ा म ज्योत जला द
मन चरणाँ म लिपटावे
दुःख सगळा कट ज्यासी...